November 10, 2026

बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त

Read Time:1 Minute, 3 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एन एच 31 सड़क पर शनिवार के रात्रि मंदिर के समीप नवगछिया के ओर से आ रहे बाइक सवार अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल धीरेंद्र कुमार मिश्रा उम्र 42 वर्ष नारायणपुर निवासी को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर कटिहार रेफर कर दिया गया। बता दे की बाइक चालक नारायणपुर से पूर्णिया जा रहा था।वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।

Previous post दधीचि देह दान समिति का आज आयोजित होगा पदस्थापन समारोह ।
Next post दो पक्षों की मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial