November 10, 2026

टेंपो और टोटो की टक्कर में एक महिला घायल।

Read Time:1 Minute, 1 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एन एच 31 सड़क पर मंगलवार को कबीर मठ के समीप टेंपो और टोटो की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल। मिली जानकारी अनुसार परमिता देवी उम्र 31 वर्ष अररिया जिला निवासी भागलपुर से गंगा स्नान कर टेंपो से लौट रही थी। अचानक सामने से एक टोटो ने आकर टेंपो में टक्कर मार दी जिससे ड्राइवर के बगल में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरलाल के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Previous post सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर प्रशासन मुस्तैद, घाटों का किया गया निरीक्षण।
Next post पत्थर टोला ,बाघमारा, गांव जाने वाली सड़क का मुख्यालय से संपर्क टूटा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial