November 10, 2026

सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर प्रशासन मुस्तैद, घाटों का किया गया निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर मंगलवार की संध्या मनिहारी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह और एसडीपीओ विनोद कुमार के नेतृत्व में मनिहारी घाट का निरीक्षण किया गया। मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद व सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसिमुददीन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को अतिक्रमण से बचने की चेतावनी दी गई। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा और नावों की व्यवस्था की जा रही है। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए वन-वे व्यवस्था व वैकल्पिक मार्गों की पहचान की जा रही है।

Previous post पुलिस की छापेमारी से पियकरों में हरकंप चार गिरफ्तार।
Next post टेंपो और टोटो की टक्कर में एक महिला घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial