November 10, 2026

कटिहार एसपी ने कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने गुरुवार शाम मनिहारी पहुंचकर अंबेडकर चौक पर कांवरियों की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह और एसडीपीओ विनोद कुमार से ली। इसके बाद वे पैदल चलकर पुरानी बाजार से गंगा तट पहुंचे और विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान सर्कल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। एसपी ने तटीय क्षेत्रों में एसडीआरएफ की गश्ती व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

Previous post मुखिया संघ द्वारा संचालित कांवरिया शिविर का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को परोसा गया खीर-फल
Next post कदवा विधानसभा स्तर के भाजपा के बूथ अध्यक्षों तथा पंचायत अध्यक्षों का बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial