November 10, 2026

कदवा विधानसभा स्तर के भाजपा के बूथ अध्यक्षों तथा पंचायत अध्यक्षों का बैठक

Read Time:2 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में कदवा विधानसभा स्तर के भाजपा के बूथ अध्यक्षों तथा सभी पंचायत अध्यक्षों को के साथ बैठक किया गया। कदवा मंडल के बाझार गांव में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बीएलओ -1 के साथ बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने किया। वहीं बलिया बैलौन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिपद घोष की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में विलोपित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए भाजपा ने एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान में भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य को निष्पादन करने में लगे हुए हैं।ताकि क्षेत्र के एक भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटे इसलिए डोर टू डोर जाकर विलोपित मतदाताओं का नाम नए सिरे से मतदाता सूची में जोड़ने का के लिए ब्लू 1 के साथ कार्य किया जा रहा है। बैठक भाजपा कदवा विधानसभा के कदवा एवं डंडखोरा प्रखंड के सभी मंडल में नियमित रूप से बैठक किया जा रहा है। बैठक में कदवा मंडल के उपाध्यक्ष विक्रम कुमार परमार, प्रभारी नरेश मंडल, चांदपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साह, बलिया बालन मंडल के अध्यक्ष हरिपद घोष, बलिया बेलौन के प्रभारी विपिन बिहारी साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र घोष, पंचायत अध्यक्ष केदार सिंह सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Previous post कटिहार एसपी ने कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।
Next post कई कांडो में जब्त शराब को किया गया नष्ट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial