November 10, 2026

मनिहारी में स्टेट बैंक कांवरिया सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन, भजन संध्या ने बांधा समा

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में श्रावणी मेले के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं जदयू नेता शंभू कुमार सुमन ने फीता काटकर किया। इस सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तिमय गीतों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक स्वाति पल्लवी, बोलबम सेवा समिति अध्यक्ष अशोक यादव, नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौवार, दिलवर पासवान, श्रीनाथ यादव, गणेश गुप्ता, बासकी यादव,करण मानस सहित कई गणमान्य व्यक्ति व बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

Previous post कई कांडो में जब्त शराब को किया गया नष्ट
Next post कुर्सेला मंडल अध्यक्ष ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial