November 10, 2026

कई कांडो में जब्त शराब को किया गया नष्ट

Read Time:55 Second

(हसनगंज डेस्क)

जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर हसनगंज थाना में विभिन्न कांडो में जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया गया। इस मौके पर अंचल अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि हसनगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडो द्वारा जब्त की गई शराब को जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरुवार को थाना परिसर में विनिष्टीकरण किया गया। जब्त की गई 59 लीटर देशी शराब एवं 179 लीटर विदेशी शराब को विनिष्ट किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी अनीस कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थें।

Previous post कदवा विधानसभा स्तर के भाजपा के बूथ अध्यक्षों तथा पंचायत अध्यक्षों का बैठक
Next post मनिहारी में स्टेट बैंक कांवरिया सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन, भजन संध्या ने बांधा समा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial