November 10, 2026

प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन

Read Time:2 Minute, 0 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) कुरसेला में आज सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों की एक महत्त्वपूर्ण गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय संचालन से लेकर छात्र हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।गुरुगोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) शांतनु ठाकुर ने की। बैठक में निम्नलिखित एजेंडों पर गहन विमर्श हुआ – विद्यालय संचालन की स्थिति, पाठ्यपुस्तक की उपलब्धता, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा,इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत पंजीयन की समीक्षा, यूथ, इको, विज्ञान एवं गणित क्लबों के गठन के साथ-साथ मिशन फन का क्रियान्वयन, विद्यालय शिक्षा समिति के गठन, विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारी, ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर छात्र डेटा की प्रविष्टि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त दवाओं की स्थिति, यू-डाएस पोर्टल पर कक्षा प्रगति एवं शिक्षक प्रोफ़ाइल अपडेट, एफ एल एन गतिविधियों एवं “चहक” कार्यक्रम के संचालन, तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा।बैठक में उपस्थित सभी विद्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Previous post कुर्सेला मंडल अध्यक्ष ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात
Next post कुर्सेला प्रखंड में गंगा कोसी का पानी खतरे के निशान से 30: 98 सेमी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial