November 9, 2026

कुर्सेला प्रखंड में गंगा कोसी का पानी खतरे के निशान से 30: 98 सेमी

Read Time:3 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कोसी गंगा में लगातार बढ़े जलस्तर से पूरा कोसी, गंगा,उफान पर हैं।बता दे की कटिहार के कुर्सेला प्रखंड में गंगा कोसी का पानी खतरे के निशान से 30: 98 सेमी गुरुवार के शाम को देखी गई। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गंगा सितम ढाने के कगार पर है।पत्थर टोला, मलीनया,मिर्जापुर,बाघमारा,पंचकुटी , कमला कानी, खेरिया,तीनघरिया,मजदिया, आधा दर्जन गांवों के लगभग सैकड़ो घरो में जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया हैं। वही गंगा पार गोबराही दियारा के लोग भी गंगा के चारों तरफ से घिरते जा रहे हैं। उन लोगों का हाल और खस्ता है।वही प्रखंड के पत्थर टोला, बाघमारा गाँव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है। मजदिया कमलाकानी के सड़कों पर भी पानी चढ़ चुका है।घरो में पानी घुसने के वजह से ग्रामीण पशु गाय भैंस लेकर ऊँचे स्थान पर शरण लेना शुरू कर चुके हैं। वही ऊंचे स्थान पर पहुंचे प्रभावित लोगों ने कहां के ऊपर से बारिश भी पड़ रहा है इसको देखते हुए तत्काल कम से कम पॉलिथीन , सुख राशन,मुहैया कराने की मांग की है। बाढ़ से प्रखंड के लगभग आधा दर्जन स्कूल भी प्रभावित हो चुका हैं। लोगो के आने जाने का एकमात्र साधन नाव ही बचा हैं। वही बाढ़ से फसल को भी नुकसान पहुँचा है,मक्का, पाट सहित खरीक फसल डूब गया है। वहीं कई एकड़ उपजाऊ जमीन भी गंगा में विलीन हो चुकी है। पशु चारा के लिए भी किसान लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग अपने पशु लेकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं।वही चारा की किल्लत से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया कि जलस्तर में वृद्धि हुई है।तत्काल आवश्यकता अनुसार लोगों को आवागमन के लिए नाव का समुचित व्यवस्था कराया जा रहा है। शौचालय टुवेल के लिए भी पीएचडी विभाग को निर्देशित किया गया है।सभी रिपोर्ट जिला को भी भेजा जा रहा है। आवश्यकता अनुसार कम्युनिटी किचन चालू कराया जाएगा। वही स्वास्थ्य विभाग के तरफ से लगातार शिविर लगाया जा रहा है।

Previous post प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन
Next post कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी बिहार कांग्रेस विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य का किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial