November 9, 2026

भजन संध्या में गूंजे शिव भक्ति के स्वर, ज्योति माही ने मंत्रमुग्ध किया, रातभर श्रोता गण थिरकते रहे

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रसिद्ध बोलबम सेवा समिति द्वारा कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह और एसडीपीओ विनोद कुमार ने द्विप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बनारस से आई गायिका ज्योति माही ने गणेश वंदना से शुरुआत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए गए जहां रातभर श्रोता थिरकते रहे। इस अवसर पर मुख्य पार्षद लाखो यादव, उपमुख्य पार्षद शुभम कुमार, समिति अध्यक्ष अशोक यादव, सचिव दिलवर पासवान, कोषाध्यक्ष उदय गुप्ता, मेला प्रभारी प्रमोद यादव, उप सचिव गणेश गुप्ता, गणेश यादव, रामवचन दास, राजेश गुप्ता, नीरज साह सहित समिति के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Previous post प्रखंड के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए विधायक, पदाधिकारी, मुखिया वार्ड पार्षद की आवश्यक बैठक।
Next post मनिहारी गंगा तट पर पांच लाख कांवरियों का जनसैलाब, सुरक्षा में तैनात रहा पूरा प्रशासनिक अमला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial