November 9, 2026

प्रखंड के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए विधायक, पदाधिकारी, मुखिया वार्ड पार्षद की आवश्यक बैठक।

Read Time:3 Minute, 45 Second

रक्षाबंधन के अगले दिन से निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्था कराया जाएगा विधायक – विजय सिंह निषाद।

कुर्सेला ( राजशेखर जयसवाल)

कोसी गंगा के लगातार बढ़ते जल स्तर से कोसी गंगा उफान पर है बता दे की कुरसेला प्रखंड कोसी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसमें प्रखंड के कई गांव के घरों में पानी घुसते जा रहा है। जिसमें लगातार जनता समुचित लाभ के लिए मांग कर रही है। जिसको लेकर कुरसेला प्रखंड सभागार में शुक्रवार के शाम एक आपातकालीन बैठक बरारी विधायक विजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख दीप माला सिंह,अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम,पंचायती राजपदाधिकारी शांतनु ठाकुर के मौजूदगी में किया गया।बैठक में कुरसेला प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद सरपंच, तथा समाजसेवी, बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।बैठक में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के हालातो पर सभी मुखिया वार्ड पार्षद ने अपने-अपने पंचायत वार्ड की वस्तु स्थिति की जानकारी दिया गया। सभी मुखिया वार्ड पार्षद का अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़ की समस्या पर अवलोकन करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सभी के बातों को बारी-बारी से नोट करवाया गया। वहीं बैठक के बाद बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने बताया कि गंगा कोसी में पानी लगातार जलस्तर बढ़ने से आमजन जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। हम लोग सरकार के द्वारा हर बाढ़ के आपदा में कम्युनिटी किचन पॉलिथीन जी आर राशि जो भी सरकार के द्वारा दिया जाता है। दिलवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का भी कहना है।सरकार के खजाने पर पहला हक जनता का है। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षद मुखिया के साथ सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आवश्यकता अनुसार नाव,कम्युनिटी किचन, शौचालय ,टुवेल का चार्ट बना लिया गया है कल रक्षाबंधन है। उसके अगले दिन सुबह बाढ हम लोग सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, मिलकर क्षेत्र भ्रमण करते हुए, सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था मुहैया कराई जाने की बात कही। वही मौके पर शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण यादव, मुखिया प्रतिनिधि शंकर चौधरी, दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के मुखिया ललन राम, पूर्वी मुरादपुर पंचायत के मुखिया, प्रखंड प्रतिनिधि लालू निषाद, अध्यक्ष, उत्तरी मुरादपुर पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह, प्रखंडअध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता मिलन मंडल,रोशन भारद्वाज, एवं विभिन्न वार्ड पार्षद आदि मौजूद थे

Previous post मो0 इम्तियाज हैदर समाज सेवा करते-करते के जदयू के जिला प्रवक्ता बन गये
Next post भजन संध्या में गूंजे शिव भक्ति के स्वर, ज्योति माही ने मंत्रमुग्ध किया, रातभर श्रोता गण थिरकते रहे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial