November 9, 2026

बाढ़ मचा रही तबाही लोग घर से कर रहे हैं पलायन।।विधायक विजय सिंह ,सीईओ अनुपम, मुखिया,जनप्रतिनिधि ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा।

Read Time:4 Minute, 1 Second

विधायक ने कम्युनिटी किचन तथा समुचित लाभ दिलाने का पदाधिकारी को निर्देश दिया।तत्काल अंचल द्वारा पॉलिथीन वितरण तथा स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल कैंप की लोगों को मिल रहा लाभ।

कुर्सेला ( राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड मे गंगा और कोशी के बढ़ते जलस्तर से पूरा कोसी गंगा उफान पर है। लोग त्राहिमाम है।भयंकर बाढ़ की स्थति बन गयी है, बता दें कि पानी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अमूमन सभी पंचायत मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, वहीं नगर पंचायत मुख्य बाजार टापू बनकर रह गया है। ऐसे मे बाढ़ पीड़ित के सामने कई तरह की समस्या उत्पन्न हो गयी है शुद्ध पेयजल, मवेशी के लिए चारा, शौचालय, खाना, रहने की समस्या से लोग बाग़ परेशान है,वही स्थिति विकराल होती जा रही है जिसमें अनुमन पानी के घरों में घुस चुका है। जनता त्राहिमाम है सभी लोग उचे स्थान पर पलायन कर चुके हैं। बास बलला लेकर नाव के सहारे तथा ट्रैक्टर से सारा सामान निकालकर लोग उचे स्थान पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं की बाढ़ की स्थिति अगले साल के वनस्पत से ज्यादा विकराल होती जा रही है। गांव में कमर भर पानी हो चुका है। प्रखंड के लगभग एक दर्जन स्कूल प्रभावित हुए हैं। वहीं ग्रामीण अब सरकार के समुचित व्यवस्था की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं पानी का सितम इतना बढ़ता जा रहा है कि लोग को अब सांप कीड़े का डर भी सताने लगा है। सभी ग्रामीण बाढ़ की भयावह स्थिति देखकर डरे सहमे है। वहीं पानी की रफ्तार देखकर वही गंगा मैया रुकने का नाम नहीं ले रही।वहीं पशुपालक पर भी इसका गहरा असर पड़ा है सभी को पशु चारे को लेकर काफी परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीण लोग जल से जल्द,सामुदायिक किचन, शौचालय, चारा एवं समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।वहीं बाढ़ पीड़ितों की सुधी लेने बरारी विधायक विजय सिंह अंचल पदाधिकारी सुश्रीअनुपम, राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार पुलिस बल, जनप्रतिनिधियों के साथ खुद इलाके का भ्रमण कर रहे है। वही पत्थर टोला में पॉलिथीन वितरण भी बाढ़ पीड़ितों को किया गया है।वही बरारी विधायक विजय सिंह ने स्वयं नाव चलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।उन्होंने वहां के वार्ड सदस्य और मुखिया से मुलाकात की तथा स्थानीय लोगों के घरों तक जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि नीतीश सरकार की प्राथमिकता है कि सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। यहां बाढ़ का पानी लोगों के चूल्हों तक पहुंच चुका है। सभी पीड़ितों की सुविधा के लिए सामुदायिक किचन सहित बाढ़ में उपलब्ध कराई जा सकने वाली हर आवश्यक सुविधा अभिलंब मुहैया कराई जाने को लेकर निर्देश दिया।।

Previous post अभियुक्त शेख मुकिम के खिलाफ 82 का इश्तेहार तामील
Next post कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ द्वारा निकाला तिरंगा बाइक रैली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial