November 9, 2026

अभियुक्त शेख मुकिम के खिलाफ 82 का इश्तेहार तामील

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सेशन ट्रायल संख्या 309/10 अंतर्गत मनिहारी थाना कांड संख्या 168/09 के अभियुक्त शेख मुकिम, पिता शेख मोहम्मद नूर, निवासी अमिराबाद के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत 82 का इश्तेहार तामील किया गया। तामील प्रक्रिया के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त के निवास स्थल पर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से रविवार को नोटिस चिपकाया और घोषणापत्र पढ़ा। इस कार्रवाई में एसआई हरिशंकर सिंह, चौकीदार विजय पासवान और योगेश पासवान मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post मेदनीपुर में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचा, दर्जनों परिवार बेघर होने पर मजबूर
Next post बाढ़ मचा रही तबाही लोग घर से कर रहे हैं पलायन।।विधायक विजय सिंह ,सीईओ अनुपम, मुखिया,जनप्रतिनिधि ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial