मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत , मनिहारी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने के फैसले से सूबे के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के ब प्र शु प्र उच्च विद्यालय, बाणीपुर, कुमारीपुर पंचायत सरकार भवन और मुजवर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस योजना से 1 करोड़ 69 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने 2005 से पहले के ‘अंधकार युग’ की चर्चा करते हुए बिजली क्षेत्र में हुए विकास को रेखांकित किया और सौर ऊर्जा को भी प्रोत्साहित करने की बात कही। ब प्र शु प्र उच्च विद्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभू सूमन, मंजय साह, प्रकाश मौआर, कनीय अभियंता अभिजीत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, डब्बू मिस्त्री, पुरुषोत्तम, पप्पू कुमार सहित दर्जनों छात्र छात्राएं, गणमान्य मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
