November 10, 2026

बाढ़ कि गंभीर स्थिति देखकर प्रशासन ने शुरू करवाया कम्यूनिटी किचन

Read Time:1 Minute, 20 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड में गंगा कोसी के उफान से बाढ़ भी उफान पर है। प्रखंड के दर्जन गांव में पानी घुसा हुआ है। वहीं बाढ प्रभावित के लोगों के लिए जिला पदाधिकारी के आदेश पर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कम्युनिटी किचन,भी चालू कर दिया गया है। वही अंचल पदाधिकारी के द्वारा लगातार बाढ क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जा रहा है।वही जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आठ जगहों पर कम्युनिटी किचन चालू किया गया है। एवं और जरूरत अनुसार कम्युनिटी किचन व्यवस्थित करते हुए चालू कराया जाएगा। वहीं सरकारी नाव भी परिचालन हो रहा है। तथा सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को पॉलिथीन वितरण कराया जा रहा है। वही बाढ़ पीड़ितों को आपदा में सरकार द्वारा सहायता मिलने से कुछ राहत की सांस मिली है।

Previous post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत , मनिहारी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
Next post 125 परिवारों के बीच बांटा गया सुखा राशन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial