November 9, 2026

बच्चा पानी में डूबा गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती डॉक्टर ने बचाई जान।

Read Time:1 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत बिंदोली गांव में बाढ़ के पानी आ जाने से घर के समीप ही में डेढ़ वर्षीय बच्चा डूब जाने से गंभीर अवस्था में लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे।जानकारी अनुसार प्रिंस कुमार पिता दीपक कुमार बिन टोली निवासी डेढ़ वर्षीय बच्चा अचानक किसी तरह पानी में धीरे-धीरे चला गया। जिससे परिजन ने बच्चों को पानी में डूबते हुए देखा। परिजन दौड़कर किसी तरीका से पानी से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया। जिसके बाद मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। वहीं बच्चा की स्थिति डॉक्टर ने बताया काफी गंभीर थी।बच्चा पानी पी चुका था। काफी मशक्कत के बाद बच्चे की डॉक्टर ने जान बचाई। उन्होंने बताया कि बच्चा खतरे से बाहर है। वहीं बेहतर स्वास्थ्य के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Previous post 125 परिवारों के बीच बांटा गया सुखा राशन।
Next post धर्मांतरण का आरोप लगाकर मारपीट मामले में हो निष्पक्ष जांच और दोषियों पर हो करवाई:सुनील कुमार यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial