November 9, 2026

125 परिवारों के बीच बांटा गया सुखा राशन।

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर के संस्थापक डॉक्टर कमर हाशमी व उनके सहयोगियों ने सोमवार को दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के पत्थर टोला गांव पहुंचकर बाढ़ का दंश झेल रहे लगभग 125 पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पूरे प्रखंड क्षेत्र में अपना पैर पसारता जा रहा है ऐसे में सभी समाजसेवी अपने अपने स्तर पर बाढ़ पीड़ित परिवारों के मदद के लिए आगे आ रहे हैं । आज इसी करी में अपने सहयोगी समाजसेवीयों के मदद सेसूखे राशन का प्रबंध किया, जिसमे चूड़ा ,मूढ़ी ,साबुन ,सर्फ, दालमोट, ब्रश ,पेस्ट ,पीने का पानी आदि शामिल हैं।वही समाजसेवीयों ने कहा कि समाज में किसी तरह की विपदा आती है तो हम सभी की ज़िम्मेदारी बनती है कि जितना हो सके मदद करें ऐसा करने से उन्हें सुकून मिलता है ,और जिस चीज़ में सुकून मिले वहाँ आराम और पैसा नहीं देखा जाता है ।

Previous post बाढ़ कि गंभीर स्थिति देखकर प्रशासन ने शुरू करवाया कम्यूनिटी किचन
Next post बच्चा पानी में डूबा गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती डॉक्टर ने बचाई जान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial