November 10, 2026

बघार पंचायत में बाढ़ से निपटने को लेकर सरोज कुमार ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बघार पंचायत के समाजसेवी एवं भूतपूर्व विधायक के पौत्र सरोज कुमार ने मंगलवार को पंचायत के सभी वार्डों में असामान्य रूप से बाढ़ का पानी प्रवेश करने पर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने नाव परिचालन, कम्युनिटी किचन, चापाकल, पोलिथीन सीट, सूखा राशन और चलंत शौचालय की व्यवस्था की मांग की। इस दौरान नितीश कुमार, उज्जवल कुमार, कुंदन कुमार, तुफान, मांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous post नारायणपुर कुंडी धार में नहाते समय युवक लापता, SDRF की देरी पर परिजनों ने किया सड़क जाम
Next post कम्युनिटी किचन चालू होने से बाढ़ प्रभावित लोगों को कुछ राहत की सांस मिली।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial