November 9, 2026

नारायणपुर कुंडी धार में नहाते समय युवक लापता, SDRF की देरी पर परिजनों ने किया सड़क जाम

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नारायणपुर पंचायत भवन के पास कुंडी धार में मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी राजा ठाकुर (30), पिता सुबोध ठाकुर, लापता हो गए। वे अपने ससुराल नारायणपुर आए थे और तीन अन्य लोगों के साथ नहा रहे थे, तभी तेज बहाव में गहरे पानी में चले गए। राजा ठाकुर , पत्नी अर्चना देवी के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद SDRF टीम के देर से पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कटिहार–मनिहारी मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। मनिहारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम हटवाया। अंचल अधिकारी निहारिका ने बताया कि SDRF टीम को खोजबीन में लगाया गया है। मौके पर जिप सदस्य सुमति देवी पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधा रही थी।खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी।

Previous post मनिहारी पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को दबोचा, भेजा जेल।
Next post बघार पंचायत में बाढ़ से निपटने को लेकर सरोज कुमार ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial