November 9, 2026

64 कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा पशुपालकों को भी मिला चारा सिओ:

Read Time:4 Minute, 11 Second

सरकारी सहायता मिलने से लोगों को मिल रही है राहत। पलायन किए हुए लोगों को बारिश से हो रही है परेशानी।।विधायक विजय सिंह क्षेत्र में लगातार बाढ़ पीड़ितों का ले रहे हैं जायजा।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

मौसम की नजाकत बदली लगातार बारिश से बाढ़ प्रभावित परिवार माल गोदाम पर पॉलिथीन का टेंट लगाकर अपना परिवार बच्चों के साथ अपना लेकर कर रहे जीवन बसर। वही दिन भर बारिश की हल्की फुलकी झमाझम बारिश से प्रभावित परिवार परेशान दिखे। वहीं दर्जनों प्रभावित परिवार माल गोदाम पर बसे बाढ़ प्रभावित पीड़ित परिवार को अब पशुपालकों को भी राहत देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस राहत प्रक्रिया के तहत माल गोदाम पर पशुपालक जो एक सप्ताह से रेलवे गोदाम पर स्थाई तबेला बनाकर पशु लेकर सरन लिए हुए थे।जिसे भारी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।वैसे पशुपालकों के बीच पदाधिकारी के निर्देश पर डॉक्टर मुकेश कुमार के द्वारा 24 क्विंटल 90 किलो पशु चारा का वितरण माल गोदाम पर किया गया।वही चारा के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं बता दे की गंगा व कोसी नदी के जलस्तर मे वृद्धि से कुरसेला प्रखंड के घरो मे पानी घूस हुआ है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वही पानी की बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी हुई है मगर पानी में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। दर्जनो बाढ पीड़ित परिवार ने पलायन कर उचे स्थान बांध , सङक, रेलवे माल गोदाम मे शरण लिए हुए है। प्रखंड के दर्जनभर गांव बाढ पानी मे डूब गया है। वही बताते चले की प्रखंड के पांच पंचायत तथा नगर पंचायत मे बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रखंड में सामुदायिक किचन चालू हो चुका है। जिससे लोगों को राहत की सांस मिली है। जिसमें अभी सभी पंचायत मे कुल 64 जगहों को चिन्हित कर सामुदायिक किचन तथा मेडिकल कैंप चलाया गया है। पॉलिथीन वितरण किया जा रहा है। वही बरारीविधायक विजय सिंह भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। सभी कम्युनिटी की जानकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं। जहां भी क्षेत्र में कहीं कोई दिक्कत नजर आ रही है तो तुरंत अधिकारी को निर्देश देकर मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ एक आपदा है इस आपदा में सभी को राजनीति से ऊपर उठकर मिल जुलकर जनता के हित में सहयोग करने की आवश्यकता है।वही अंचलाधिकारी अनुपम ने बताया कि पॉलीथिन वितरण किया जा चुका है। सभी जगह नाव परिचालन हो रहा है। सभी पंचायत व नगर पंचायत में कुल 64 जगह पर जगहों पर कम्युनिटी किचन चालू किया जा चुका है।उन्होंने बताया की हर जगह क्षेत्र भ्रमण हम लोग कर रहे हैं जहां जैसी स्थिति उसको देखते हुए आगे कार्य किया जाएगा।वही बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिसमें बाढ़ पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवाई वितरण किया जा रहा है।

Previous post बाढ़ आते ही सरकार की सारी तैयारी फैल जनता त्राहिमाम : सुनील कुमार यादव
Next post भारत छोड़ो आंदोलन में समेली के शहीदों को नमन प्रखंड मुख्यालय पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा किया आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial