November 9, 2026

बाढ़ आते ही सरकार की सारी तैयारी फैल जनता त्राहिमाम : सुनील कुमार यादव

Read Time:3 Minute, 12 Second

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कुर्सेला के विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा।

(डेस्क कटिहार)

कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कुर्सेला के विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़पीड़ितों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना साथ ही सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को दिए जा रहे सुविधा का भी जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के समक्ष मवेशियों के लिए चारा की कमी और प्लास्टिक की कमी के साथ-साथ कई अन्य परेशानियों से अवगत कराया। जिसको लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने संबंधित पदाधिकारी से बातचीत किया और बाढ़ पीड़ितों की समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिया। वही कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हर वर्ष सरकार बाढ़ पूर्व सभी तैयारी पूरी हो जाने का दावा करते हैं। मगर जैसे ही बाढ़ आती है। सभी तैयारी जमीनी स्तर पर फैल नजर आती है ऐसा ही एक बार फिर से कटिहार जिले में देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़पीड़ितों के साथ-साथ मवेशियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था बाढ़ पीड़ितों के लिए प्लास्टिक के साथ-साथ कई अन्य सुविधाओं में कमी है। जिसको दुरुस्त करने की जरूरत हैं।उन्होंने कहा कि कुर्सेला के नगर में विशेष रूप से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।मगर यहां भी भेदभाव देखने को मिल रहा है और बाढ़ पीड़ितों को जितना लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि कटिहार जिले के अलग-अलग क्षेत्र में वर्तमान बाढ़ की स्थिति को लेकर कटिहार सांसद तारीक अनवर को भी अवगत कराया है। उन्होंने भी कहा है कि जल्द वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनेंगे। मौके पर कांग्रेस नेता अवधेश कुमार मंडल, सत्यनारायण प्रसाद, जयशंकर यादव,राजीव कुमार सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Previous post बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु बैठक
Next post 64 कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा पशुपालकों को भी मिला चारा सिओ:
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial