November 9, 2026

83 वर्ष पूर्व कदवा थाना धधक- धधक कर जल उठा था

Read Time:5 Minute, 54 Second

कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन के तहत आंदोलन ।

कारियों ने कदवा थाना को जला दिया था ।

स्वतंत्रता सेनानी के स्तंभ पर तिरंगा झंडा को फहराया गया। स्वतंत्रता सेनानीयों को याद किया गया।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

83 वर्ष पूर्व अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन के तहत आंदोलनकारियों ने कदवा थाना को जला दिया था।83 वर्ष पूर्व कदवा थाना धधक- धधक कर जल उठा था। अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन के तहत आंदोलनकारियों ने 1942 में इस परिक्षेत्र में कई तरह के आंदोलन को अंजाम दिया था।इस आंदोलन में जिस कारण कई लोगों ने अपनी प्राण की भी आहुति दे दी थी। कई आंदोलनकारियों ने देश को आजादी करने की लड़ाई लंबे अरसे से लड़ते-लड़ते शहीद भी हो गए थे।कई आंदोलन कारियों को जेल जाना पड़ा था। आंदोलन कारियों को वर्षों जद्दोजहद करने के बाद अंग्रेज को चंगुल से देश को आजादी मिला। इस आंदोलन में कदवा परिक्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।अंग्रेज भगाने के विरुद्ध कई चरणों में आंदोलन भी किया था। जिसमें विष्णु प्रसाद सिंह,परमेश्वर प्रसाद सिंह, यमुना प्रसाद सिंह, रतीलाल मंडल,परमेश्वरी मंडल, परमानंद ठाकुर, रामलाल मंडल, नक छेदी मंडल,राम जी विश्वास,रसूल मियां,रामेश्वर गौड़, दुख मोचन मिश्रा आदि की अहम भूमिका रही है।इनके अलावे झुगरु मंडल भी शामिल थे। स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सह पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने बताया कि 1942 में स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस कमेटी ने भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे थे। जिसमें जिसके तहत कदवा थाना को 1942 में जलाकर अंग्रेज का घोर विरोध किया था। इस कार्य में मेरे पिता विष्णु प्रसाद सिंह सहित परमेश्वर प्रसाद सिंह, यमुना प्रसाद सिंह, रतीलाल मंडल, परमेश्वरी मंडल, परमानंद ठाकुर, रामलाल मंडल, नकछेदी मंडल, राम जी विश्वास,रसूल मियां, रामेश्वर गोड़, दुख मोचन मिश्रा आदि शामिल थे। ये सभी मिलकर देश को आजाद कराने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका निभाया था। स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सह पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस कमेटी ने भारत छोड़ो आंदोलन के क्रम में 1942 में दुर्गागंज स्थित डाकघर में सबसे पहले टेलीफोन का तार काट दिया ताकि दूरभाष संपर्क भंग करने के पश्चात कदवा थाना को जलाया गया। साथ ही कदवा के अरगडा़ को भी जला दिया गया। झौआ रेलवे स्टेशन का रेलवे लाइन को भी उखाड़ दिया गया था। इस आंदोलन में झुगरू मंडल का प्रमुख भूमिका रहा था। स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सह पूर्व मुखिया सुमन सिंह ने बताया कि देश आजादी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा इन सभी आंदोलन कारियों को इलाहाबाद बुलाकर सभी को स्वतंत्रता सेनानी का ताम्रपत्र तथा चादर देकर सम्मानित करने का कार्य किया था। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन भी लागू किया था। स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि कदवा प्रखंड मुख्यालय में सभी स्वतंत्रता सेनानी की याद में पिछले वर्ष स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ का निर्माण किया गया है। साथ ही कदवा थाना के सामने अपने पिताजी स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह की स्टेचू को भी लगाया गया है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए तिरंगा झंडा फहराया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी स्वतंत्रता सेनानी के स्तंभ पर तिरंगा झंडा को फहराया गया। साथ ही सभी स्वतंत्रता सेनानी को याद किया गया।

Previous post गंगा महानंदा और कोसी के उफान से कटिहार के बाढ़ग्रस्त किसानों की मेहनत डूबी ।
Next post कुर्सेला पुलिस की गस्ती बढ़ी तो दो युवक चढ़े पिस्टल के साथ पुलिस के हत्थे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial