November 9, 2026

मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 मवेशियों संग चार तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना पुलिस ने रविवार को पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 44 मवेशियों से भरे चार मालवाहक वाहनों को जब्त किया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में नारायणपुर फोरलेन पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. अफरोज, मो. आजाद, मो. कमरूल और मो. रिजवान के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है।

Previous post बाढ़ग्रस्त दिलारपुर में मिला अज्ञात शव, दहशत फैली।
Next post मनिहारी पुलिस की सफलता, अपहरणकर्ता और शराब तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial