November 9, 2026

बाढ़ग्रस्त दिलारपुर में मिला अज्ञात शव, दहशत फैली।

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर पंचायत में बाढ़ की त्रासदी के बीच रविवार को कारीकोशी बांध के पास बाढ़ के पानी में एक अज्ञात शव तैरता मिला। शव पेट के बल पानी में था और तेज दुर्गंध उठ रही थी। ग्रामीणों ने नाव से पास जाकर पहचान की कोशिश की, पर शव की हालत खराब होने से पहचान नहीं हो सकी। अनुमान है कि शव कई दिनों पुराना है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।

Previous post कुर्सेला पुलिस की गस्ती बढ़ी तो दो युवक चढ़े पिस्टल के साथ पुलिस के हत्थे।
Next post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 मवेशियों संग चार तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial