November 9, 2026

राहुल गांधी के सवालों का चुनाव आयोग के पास नहीं है कोई जवाब : सुनील कुमार यादव

Read Time:4 Minute, 49 Second

-कटिहार में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बनाया गया जिला कंट्रोल रूम -वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह ।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई दिग्गज नेता बिहार में इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। वोटर अधिकार यात्रा के तहत अलग-अलग जिला पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। इसी के तहत आगामी 23 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा का कारवां कटिहार जिला पहूंचेगी। जिसकी सफलता को लेकर कटिहार कांग्रेस के साथ-साथ महागठबंधन के सभी नेता एवं कार्यकर्ता लगातार कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक कर रणनीति बना रहे हैं और इस यात्रा को सफल बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय में महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में यात्रा की सफलता को लेकर विशेष चर्चा किया गया जबकि कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय परिसर में जिला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया जिसमें दो जिम्मेदार पदाधिकारी को नियुक्त भी किया गया है जिसमें एक है सुकुमार सिंह जिनका नंबर 7903633503 है जबकि दूसरे पदाधिकारी के रूप में प्रहलाद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। जिनका मोबाइल नंबर 9470204050 हैं।इस दौरान बैठक में मौजूद कांग्रेस,राजद,वीआईपी, सीपीआई,सीपीएम समेत अन्य दल के नेताओं ने भी अपनी अपनी बातों को रखा। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी की एक और महत्वपूर्ण बैठक जिला अतिथि गृह में कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह कटिहार कांग्रेस प्रभारी शहनवाज आलम ऑब्जर्वर दीनबंधु भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह कटिहार प्रभारी शहनवाज आलम ने मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया जबकि सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी जानकारी ज्यादा से ज्यादा आम लोगों तक पहुंचने की अपील किया। वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की यात्रा जिस जिला जिस क्षेत्र से होकर गुजर रही है। कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा से पूरे बिहार के नेताओं व कार्यकर्ताओं में एक अलग उत्साह बढ़ गया हैं और कटिहार में भी वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि जन-जन के नेता राहुल गांधी के इस यात्रा पर जो लोग सवाल उठाते हैं। बैठक में महागठबंधन से जुड़े दिलीप विश्वास,जयप्रकाश सिंह,राजेश कुमार यादव,किशोर मंडल,सउद मुखिया,निखिल सिंह, पंकज तंबाकूवाला,प्रकाश सिंह निषाद,बिटका हेंब्रम,अवधेश कुमार मंडल, गोपाल यादव,प्रदीप पासवान, सिकंदर मंडल, निरंजन पोद्दार,मोहम्मद साजिद सहित महागठबंधन से जुड़े कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थें।

Previous post प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला के छात्र-छात्राएं अनुशासित होकर विद्यालय में पठन-पाठन करते हैं
Next post रेडक्रॉस सोसाइटी ने रहमतनगर के अग्नि पीड़ितों को बांटे राहत सामग्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial