November 9, 2026

रेडक्रॉस सोसाइटी ने रहमतनगर के अग्नि पीड़ितों को बांटे राहत सामग्री

Read Time:2 Minute, 5 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

फलका थाना के गोविंदपुर पंचायत के रहमतनगर गांव मे आगलगी की घटना हुई। खबर मिलते ही रेडक्रॉस सोसाइटी कि टीम सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व मे राहत वितरण हेतु पहुंची। उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों एवं दमकलकर्मि के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका।लेकिन तब तक 8 परिवारों का घर पुरी तरह राख हो चुका था। घर का सारा सामान यहाँ तक कि नगद राशि भी जल गया। प्रकल्प प्रमुख भुवन अग्रवाल के हवाले से जानकारी दी गई कि बेगम खातून, गुलजार, कलीम, मुबारक, मोजीम, मसीना आदि का घर पुरी तरह जल चुका है। वे आज विस्थापित का जीवन जीने को मजबूर है एवं रोजी रोटी की समस्या हो गई है। प्रबंध समिति सदस्य अनिल चमरिया ने कहा कि आगलगी से बचने के लिए सजग रहने कि जरूरत है। मौके पर उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य देवराज शर्मा ने कहा कि पुआल या कोई भी कचड़े का समान जो ज्वलंशील हो उसे घर से कम से कम 100 फीट की दूरी पर रखें । लालटेन व चिराग को सुरक्षित स्थानों पर रखें एवं उपयोग न होने पर ठीक से बुझायें। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि राहत सामग्री मे 36 बर्तन का सेट, तिरपाळ, साबुन, ब्रश, पेस्ट, तेल आदि शामिल है। इस मौके पर पूर्व विधायक पूनम पासवान, प्रेम राय, सरपंच हाफ़िज, मुखिया प्रतिनिधि वसीम अकरम, मोहम्मद शमीम आदि के साथ बड़ी संख्या मे ग्रामीण भी मौजूद थे।

Previous post राहुल गांधी के सवालों का चुनाव आयोग के पास नहीं है कोई जवाब : सुनील कुमार यादव
Next post राजस्व महा अभियान को सफल बनाने में जूटे राजस्व अधिकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial