November 9, 2026

मनिहारी के बाघमारा में दही हांडी प्रतियोगिता, बोलिया टीम बनी विजेता।

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

*मनिहारी प्रखंड के बाघमारा दुर्गा स्थान के समीप दही हांडी फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पंडित एवं महादेव पंडित ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कई गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक प्रयास किया, लेकिन अंततः बोलिया टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दही हांडी पर डाली और विजेता बनी। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पंडित ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और सद्भावना बढ़ाते हैं। उन्होंने विजेता टीम सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। ग्रामीणों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

Previous post कदवा प्रखंड मुख्यालय में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
Next post मनिहारी के 78 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिला राहत, शंभू सुमन के प्रयास से डीबीटी के माध्यम से पहुँची मदद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial