November 9, 2026

कदवा प्रखंड मुख्यालय में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Read Time:2 Minute, 18 Second

त्यौहार से समाज को कई तरह की प्रेरणा मिलता है : शादिक हुसैन

प्रवीण कुमार( कदवा)

बाल गोपाल के रूप ने मोहा मनकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर कदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में स्थानीय युवाओं के नेतृत्व में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रीकृष्ण व राधा रानी की पूजा की।इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई।इस दौरान बालकृष्ण व राधारानी की वेशभूषा में बच्चों ने लोगों को आकर्षित किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सैकड़ों भक्त कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आये।मटका फोड़ प्रतियोगिता के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुमारी पंचायत के पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह,समाजसेवी सह जदयू नेता शादिक हुसैन,सरपंच तोहिद आलम, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जदयू नेता सह समाज सेवी शादिक हुसैन ने कहा कि कृष्णा अष्टमी का त्यौहार से समाज को कई तरह की प्रेरणा मिलता है। इस त्यौहार का बहुत बड़ा महत्व है। इस त्यौहार के अवसर पर जगह-जगह हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं। त्योहार को मानते हैं।इसी क्रम में कदवा प्रखंड मुख्यालय में स्थित फुटबॉल मैदान में स्थानीय लोगों के द्वारा आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता बेहद आकर्षक जनक रहा। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Previous post दिव्यांगो का समागम सम्मेलन हुआ आयोजित-दिव्यांगो को सहानुभूति नहीं सरोकार चाहिए
Next post मनिहारी के बाघमारा में दही हांडी प्रतियोगिता, बोलिया टीम बनी विजेता।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial