November 9, 2026

मनिहारी के 78 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिला राहत, शंभू सुमन के प्रयास से डीबीटी के माध्यम से पहुँची मदद

Read Time:1 Minute, 54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के 78,544 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल और जदयू नेता व पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभू सुमन के प्रयास से बड़ी राहत मिली है। डीबीटी के माध्यम से प्रति परिवार सात हजार रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि पीड़ितों के खाते में अंतरित की गई है। इसमें मनसाही अंचल के 811, मनिहारी अंचल के 33,680 तथा अमदाबाद अंचल के 44,053 परिवार शामिल हैं।शंभू सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा प्राकृतिक आपदाओं में संवेदनशील रहते हैं। वर्ष 2021 और 2024 की बाढ़ में भी उनके प्रयास से वंचित परिवारों को राहत राशि मिली थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार भी जिन परिवारों को अब तक जीआर राशि नहीं मिल पाई है, उनके लिए प्रयास जारी है।उन्होंने याद दिलाया कि गंगा कटाव से जब मनिहारी विधानसभा का आधा भूभाग खतरे में था, तब उन्होंने तत्कालीन सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर कटावरोधी कार्य शुरू कराया था, जिससे हजारों लोग विस्थापित होने से बच गए। जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर ने कहा कि शंभू सुमन की सक्रियता और पहल के कारण ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को लगातार राहत मिलती रही है।

Previous post मनिहारी के बाघमारा में दही हांडी प्रतियोगिता, बोलिया टीम बनी विजेता।
Next post चुनाव ज्यों- ज्यों नजदीक आ रही है,त्यों त्यों भावी प्रत्याशी की चहल कदमी बढ़ती जा रही है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial