चुनाव ज्यों- ज्यों नजदीक आ रही है,त्यों त्यों भावी प्रत्याशी की चहल कदमी बढ़ती जा रही है
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
विधानसभा चुनाव नजदीक ज्यों- ज्यों नजदीक आ रही है। त्यों-त्यों चुनाव के भावी प्रत्याशी की चहल कदमी बढ़ती जा रही है। उम्मीदवारों के द्वारा अपनी-अपनी दावेदारी पार्टी के आला कमान के समक्ष अपनी बायोडाटा के साथ प्रस्तुत करने का सिलसिला चरम सीमा पर है। कई ऐसे पार्टी से जुड़े भावी उम्मीदवार हैं। उन्हें अगर पार्टी के द्वारा उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाता है, तो वह जनता के बीच जाकर भी चुनाव लड़ सकते हैं। इसलिए जानता ओं के बीच भावी उम्मीदवारों के द्वारा अपनी हाजिरी नियमित रूप से लगाने का सिलसिला जारी है। लोगों से जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। इस सिलसिले में कदवा प्रखंड के तेतलियां पंचायत निवासी सादिक हुसैन भी जानताओं के बीच पहुंच रहे हैं। जनता की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। वैसे बता दें कि सादिक हुसैन 2014 में कदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी सभा में सैकड़ो समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण किया है। वैसे 17 मार्च 2013 को जब दिल्ली रामलीला मैदान में बिहार विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का आंदोलन चल रहा था, तो उस समय भी सादिक हुसैन ने लगभग 10,000 लोगों को इस कार्यक्रम में जुटाने का कार्य किया था। सादिक हुसैन बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। समाज के प्रति उनकी सोच अच्छी है। समाज सेवा से लंबे अवधि से जुड़े हुए हैं। समाज के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। ये समाज के दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित,पिछड़ा परिवार को हमेशा ऊपर उठने के लिए तन, मन, धन से सहयोग करते आ रहे हैं। मोहम्मद सादिक हुसैन कहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव कदवा विधानसभा क्षेत्र से लड़ने का इरादा रखते हैं।अगर कदवा विधानसभा क्षेत्र की जनता मुझे आशीर्वाद दे,तो मैं शक्ति से चुनाव लडूंगा। और कदवा विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा में दिन-रात लगा रहूंगा।
