ग्वालटोली से कूशीधा बंगाल सीमा तक सड़क चौड़ीकरण की पहल को मिली स्वीकृति।
बारसोई (मनोरंजन साहा)
ग्वालटोली से कुशीधा बंगाल सीमा तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही है। इसी संदर्भ में जदयू नेता एवं प्रदेश महासचिव (व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ), रोशन अग्रवाल ने पथ निर्माण विभाग, प्रमंडल – कटिहार अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार से आग्रह किया था।इस संबंध में अग्रवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।रोशन अग्रवाल ने ग्रामवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है और ग्रामीणों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
