डॉ0 आर.के मिश्रा के 51 वें जन्मदिन पर निशुल्क मेघा हेल्थ कैंप आयोजन कर उन्हें दिया श्रद्धांजलि
पत्नी डॉ0 कनुप्रिया मिश्रा ने डॉ0 मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें किया नमन ।
प्रवीण कुमार( कटिहार)
शहर स्थित के.वी.झा.कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर चर्चित रहे पत्रकार डॉ कुमार गंगानन्द सिंह के दामाद डॉक्टर राजीव कुमार मिश्रा के 51 वें जन्मदिवस के अवसर पर निशुल्क मेघा हेल्थ कैंप का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। इस अवसर पर में मेडिकाना हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कनुप्रिया मिश्रा के साथ-साथ डॉक्टर मिश्रा के परिजन वह चिकित्सा कर्मियों ने सबसे पहले डॉक्टर मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉक्टर कनु प्रिया मिश्रा ने कहा कि वह प्रेरणा पूंजी बनाकर सदैव हमारे साथ है। गरीबों एवं जरूरतमंदों के प्रति उनकी संवेदना और सोच को नमन करते हुए उनकी स्मृति में यह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। डॉक्टर कनूप्रिया मिश्रा के पिता डॉक्टर कुमार गंगानन्द सिंह ने कहा कि बेशक डॉक्टर राजीव स्मृति शेष हो गये,मगर उनकी लोकप्रियता और स्वस्थ समाज निर्माण में उनका योगदान सदियों के बाद याद रखा जाएगा। उनकी जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आयोजित शिविर में देर शाम तक मरीजों का आना-जाना जारी रहा। विजय चौधरी ने बताया कि करीब 15 साल लोगों ने इस मेगा स्वास्थ्य विज्ञान सिविल का लाभ उठाया। इस शिविर में विभिन्न प्रकार के रक्त परीक्षण के अलावा ब्लड प्रेशर की भी जांच के अलावा मरीजों का आईसीजी, एचआईवी, विटामिन डी आदि जांच किये गये। सभी लोगों ने विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञों से आवश्यक सुझाव लिया। इस शिविर में डॉक्टर मिश्रा के अलावे लीवर रोग विशेषज डॉक्टर राकेश झा, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपराजिता, किढ़नी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अटल बिहारी मंडल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभास रंजन, जनरल फिजिशियन डॉक्टर शुभंकर कुमार, जनरल वर्क लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉक्टर सौरभ कुमार, आपातकालीन सेवा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी झा ने देर शाम तक मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर विमल केडिया, अरुण कुमार चौधरी, अजीत, कृष्ण कुमार, मधुबाला, विमला देवी सहित कई लोग मौजूद थे। सभी आये हुए लोगों का डॉक्टर कुमार गंगानन्द सिंह के द्वारा आभार प्रकट किया गया।
