November 9, 2026

प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला में इको क्लब का किया गठन

Read Time:3 Minute, 26 Second

प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने इको क्लब के सदस्यों को दिया प्रमाण पत्र विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं इको क्लब के सदस्यों ने किया पौधारोपण ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत चौनी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला में इको क्लब का गठन किया गया। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं का इको क्लब का गठन किया गया है। जिसमें इको क्लब का प्रभारी कल्पना कुमारी को बनाया गया है। हरित शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन, कैप्टन चंदन कुमार, समन्वयक अनु कुमारी, श्रवण कुमार, चंदा कुमारी, दर्शन कुमार, प्रियंका कुमारी, विपिन कुमार,शबनज को बनाया गया है।प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने बताया कि इको क्लब के द्वारा विद्यालय परिसर में मां के नाम एक पौधा लगाया गया है। विद्यालय के इको क्लब के छात्र एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने कहा कि विद्यालय में पौधा रोपण करने से विद्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण शुद्ध रहेगा।जब यह पौधा बड़ा होकर वृक्ष का रूप लेगा, तब विद्यालय परिसर में हर मौसम में छात्र-छात्राओं को लाभप्रद होगा। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने कहा कि खासकर गर्मी के मौसम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं या उनके अभिभावक विद्यालय आते हैं, तो वृक्ष के नीचे उन्हें शुद्ध हवा के साथ-साथ धूप से बचने का भी लाभ मिलेगा। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने छात्र-छात्राओं से यह भी कहा कि अपने-अपने घरों में काम से कम एक पौधा का रोपण जरूर करेंगे।इससे समाज में पर्यावरण के साथ-साथ हरियाली रहेगा। लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होगा। माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने इको क्लब के सभी छात्राओं को विद्यालय में एक समारोह का आयोजन कर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राएं काफी खुशहाल खुश हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी, पूर्व प्रधानाध्यापक मो0 शाबिर हुसैन,शिक्षिका कुमारी सुषमा,शिक्षा सेवक गोपाल राय,शंभू कुमार रजक आदि ने भाग लिया।

Previous post डॉ0 आर.के मिश्रा के 51 वें जन्मदिन पर निशुल्क मेघा हेल्थ कैंप आयोजन कर उन्हें दिया श्रद्धांजलि
Next post मनिहारी के नवाबगंज में ट्रांसफार्मर खराब, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial