November 9, 2026

सीमांचल के प्रवेश द्वार पर नहीं उतरे राहुल और तेजस्वी, मायूस लौटे लोग

Read Time:2 Minute, 33 Second

कूरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला में वोटर अधिकार यात्रा से कार्यकर्ता मायूस, राहुल-तेजस्वी का काफिला बिना रुके निकला आगे।वोटर अधिकार यात्रा के तहत शनिवार को कोसी सीमांचल का प्रवेश द्वार माने जाने वाले कुरसेला में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य का काफिला पहुंचा। कहने को यह यात्रा सीमांचल की शुरुआत कुरसेला से होनी थी, लेकिन नेताओं का काफिला बिना रुके आगे निकल गया।सूत्रों के अनुसार, पहले से कार्यक्रम था कि कुरसेला शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का आगाज़ होगा। इसी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और कार्यकर्ताओं ने भी पूरे चौक और स्मारक को सजाया था। बीती रात से ही पोस्टर-बैनर लगाने का काम चल रहा था। सुबह से हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता हाथों में झंडे लिए अपने नेताओं के स्वागत को बेताब थे।लेकिन उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब राहुल गांधी अपनी गाड़ी की सीट से बाहर भी नहीं निकले और काफिला सीधे आगे बढ़ गया। तेजस्वी यादव व अन्य नेता भी मंच या जनता से रूबरू नहीं हुए। कई लोगों को तो यह तक पता नहीं चला कि राहुल गांधी आए भी थे और निकल भी गए।कांग्रेस कार्यकर्ता विवेक ठाकुर ने कहा, “हम लोग बहुत आशा लेकर राहुल गांधी को देखने आए थे। बुजुर्ग बताते हैं कि कभी इंदिरा गांधी भी कुरसेला आई थीं। लेकिन आज घंटों इंतजार के बाद भी नेता जी का दीदार नहीं हो पाया।”कुरसेला में जिस जोश और उम्मीद के साथ कार्यकर्ता जुटे थे, नेताओं के न रुकने से उनके चेहरे पर साफ मायूसी झलक रही थी।

Previous post मनिहारी के नवाबगंज में ट्रांसफार्मर खराब, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
Next post स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial