May 31, 2026

स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर घायल

Read Time:1 Minute, 22 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला में शनिवार की सुबह जाम के दौरान ओवरटेक करने के क्रम में कोहिनूर एसी स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवगछिया की ओर से आ रही बस ने पूर्णिया की दिशा से जा रहे बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में घायल युवक की पहचान अंकुश कुमार (35 वर्ष), पिता अशोक ठाकुर, निवासी श्रीपुर, खड़ी प्रखंड, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।घटना के बाद मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद पंकज मंडल एवं स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत घायल को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि अंकुश कुमार का दाहिना पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे कटिहार रेफर कर दिया गया।

Previous post सीमांचल के प्रवेश द्वार पर नहीं उतरे राहुल और तेजस्वी, मायूस लौटे लोग
Next post जहरीले सांप के डंस से किशोरी घायल, समय पर इलाज से बची जान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial