May 31, 2026

मनिहारी में शराब पीकर उत्पात, तीन युवक गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।जानकारी के मुताबिक मनसाही थाना क्षेत्र के फुलहरा वार्ड संख्या 5 निवासी आनंद कुमार पिता मंगल रविदास, चमनलाल रविदास पिता भोला रविदास और रामसुंदर रविदास पिता सुबीर रविदास मनिहारी बाजार इलाके में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर गश्ती दल के साथ निकले सब-इंस्पेक्टर इमाम हुसैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया। बाद में स्वास्थ्य परीक्षण में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मनिहारी थाना कांड संख्या 225/25 दर्ज करते हुए आरोपितों को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान पीएसआई सत्यम कुमार भी मौजूद थे।गौरतलब है कि पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जिले में लगातार शराब से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गश्ती और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि शराब पीने और तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय उफरैल में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में आते हैं
Next post कुर्सेला थाना में जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवाद निपटारे पर जोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial