कुर्सेला थाना में जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवाद निपटारे पर जोर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम तथा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी।जनता दरबार में पूर्व से लंबित एक मामले की सुनवाई की गई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। वहीं, दो नए मामलों की एंट्री दर्ज की गई। इस तरह कुल तीन मामलों पर सुनवाई हुई। जिन मामलों में दोनों पक्षों की सहमति बनी, उनमें नोटिस जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों की अगली सुनवाई आगामी शनिवार को की जाएगी।अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलने के बाद संबंधित पक्षों का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई पक्ष लगातार तीन बार नोटिस मिलने के बावजूद अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी विवाद विशेषकर भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान जनता दरबार के माध्यम से कराएं ताकि अनावश्यक तनाव और झगड़े से बचा जा सके।इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी, फरियादी समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
