प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना का तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाया।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना का तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने भाग लेकर टीबी मरीजों को सहयोग करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने दो टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इनमें से एक मरीज को अस्पताल प्रबंधक मुकेश सिंह, दूसरे को बीसीएम अभय कुमार और तीसरे मरीज को बीएम एंड ई सुनील शाह ने गोद लिया। साथ ही, अस्पताल कर्मी निजी कोष से कुल पांच मरीजों को “फूड बास्केट” प्रदान किया गया, जिसमें पौष्टिक आहार की सामग्री शामिल थी।अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने मौके पर कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में पोषण की अहम भूमिका होती है। सही आहार और नियमित देखभाल से इस रोग को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को इस मुहिम से जोड़ना है ताकि टीबी मरीजों को आर्थिक और मानसिक सहयोग मिल सके।डॉ. अमरलाल ने अपील कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर टीबी मरीजों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जब तक मरीजों का इलाज चलेगा, तब तक उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाएगा।इस मौके पर उपस्थित निक्षय मित्रों ने भी भरोसा दिलाया कि वे मरीजों को हर संभव सहयोग देंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने में कुर्सेला पीएचसी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
