May 31, 2026

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने रोशन भारद्वाज को कदवा विधानसभा प्रभारी बनाया।

Read Time:1 Minute, 32 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप ने मंगलवार को कदवा विधानसभा का प्रभारी रोशन भारद्वाज को नियुक्त किया। रोशन भारद्वाज पूर्व में युवा मोर्चा जिला मंत्री के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।नियुक्ति के उपरांत रोशन भारद्वाज ने कहा कि आज के दौर में विपक्ष लगातार हर मुद्दे पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। ऐसे समय में युवाओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के भविष्य निर्माण और अपने उज्जवल भविष्य के लिए युवाओं को राजनीति और समाज निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।भारद्वाज ने विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Previous post राजस्व अभियान को सफल बनाने को लेकर लगातार शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है सिओ अनुपम
Next post प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना का तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial