May 31, 2026

पुलिस का पियंकरो पर कारवाई चार लोग गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में मंगलवार के रात्रि पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। सभी कुरसेला प्रखंड परिक्षेत्र के ही बताए गए हैं।पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेजदिया है।पुलिस ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार इस पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। वही लगातार कारवाई से शराब कारोबारी एवं नशेरियों में हरकंप व्याप्त है।

Previous post मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी व मारपीट कांड का आरोपी को किया गिरफ्तार।
Next post वेक्सीन के बदले पैसे लेने का आरोप, एएनएम ने किया इंकार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial