May 31, 2026

मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी व मारपीट कांड का आरोपी को किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की मध्य रात्रि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर फरार चल रहे दो वारंटियों भदई महतो और साजन राय को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआई विजय सिंह, सद्दाम हुसैन, पीएसआई अमित कुमार और सत्यम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी दौरान अभियंता अभिजीत कुमार से मारपीट कांड के आरोपी राज भारती को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि वारंटियों पर निगरानी जारी है।

Previous post बिहार प्रदेश स्वक्षता पर्यवेक्षक एवं स्वक्षता कर्मी संघ का सुजापुर में धरना प्रदर्शन
Next post पुलिस का पियंकरो पर कारवाई चार लोग गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial