May 31, 2026

वेक्सीन के बदले पैसे लेने का आरोप, एएनएम ने किया इंकार।

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 यादव टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 138 पर बुधवार दोपहर गंभीर आरोप सामने आया। ग्रामीण मनोज ठाकुर ने बताया कि उनके बच्चे को वेक्सीन दिलाने पहुंचे तो वहां तैनात पीएचसी की एएनएम संगीता देवी ने सौ रुपए की मांग की। आरोप है कि वेक्सीन देने के बदले रुपए मांगे जा रहे थे।इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हालांकि एएनएम संगीता देवी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया और खुद को निर्दोष बताया।वहीं, इस मामले पर पीएचसी के चिकित्सक डॉ. इमरान ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Previous post पुलिस का पियंकरो पर कारवाई चार लोग गिरफ्तार।
Next post मनिहारी के बाढ़ पीड़ितों को मिली जीआर राशि की दूसरी किस्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial