May 30, 2026

कुरसेला कोसी पुल हादसे को दे रहा दावत, मरम्मत की मांग

Read Time:1 Minute, 45 Second

एक्सपेंशन का ऊपरी भाग पर भारी वाहन चढ़ने पर होता है काफी कंपन और आवाज।

एक्सपेंशन का रड टूटा और छर निकला।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कोसी नदी पर बना कुरसेला का ऐतिहासिक पुल इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल के बीचो-बीच एक्सपेंशन के पास ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील देखा जा रहा है। यहां से छड़ें भी बाहर निकल आई हैं। नतीजतन, भारी वाहन गुजरने के दौरान पुल पर कंपन और आवाज होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति को अभिलंब मरमती की आवश्यकता है।जानकार बताते हैं कि 1962 में निर्मित यह पुल अब काफी पुराना हो चुका है।पुल पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का दबाव रहता है। यह पुल नेशनल हाईवे के जरिये कटिहार, पूर्णिया, नवगछिया, भागलपुर और खगड़िया को पूर्वोत्तर भारत व उत्तर भारत से जोड़ता है। सात राज्यों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की मौजूदा स्थिति ने चिंता बढ़ सकती है।ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अनदेखी से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने पुल पर दबाव कम करने के लिए समानांतर एक नया सड़क पुल बनाना अब जरूरी हो गया है।

Previous post कुर्सेला पुलिस ने 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Next post दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य नामित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial