November 5, 2026

दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य नामित

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत निवासी गोपाल कृष्ण यादव को दूरसंचार मंत्रालय ने भागलपुर डिवीजन की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। इस संबंध में जानकारी सांसद तारिक अनवर ने पत्र के माध्यम से दी। उनके इस मनोनयन पर स्थानीय स्तर पर खुशी व्यक्त की गई और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि गोपाल कृष्ण यादव के योगदान से क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और सुधार को बढ़ावा मिलेगा।

Previous post कुरसेला कोसी पुल हादसे को दे रहा दावत, मरम्मत की मांग
Next post जर्जर ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बाधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial