May 30, 2026

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कटिहार जिला संयोजक बने कमलेश कुमार

Read Time:2 Minute, 46 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता कमलेश कुमार को बनाये जाने से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश कुमार को बनने के बाद से ही बधाई देने का सिलसिला जारी है। बधाई देने वाले में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, महापौर उषा देवी अग्रवाल, विधायक निशा सिंह,कविता पासवान,पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी,जिला भाजपा उपाध्यक्ष रवि कुमार साह,जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार,भाजपा नेता शिव शंकर सरकार,वीरेंद्र यादव,कार्तिक सिन्हा, अमीत चौबे,सुनील कुमार यादव, सुरेश मोदी,बबन झा,आशीष सिंह,उमेश पासवान,अधिवक्ता सुमन झा,अरविंद सिंह, सुमित शर्मा,शिव शंकर,महिला भाजपा नेत्री सीमा झा,छाया तिवारी, नेहा किरण सहित सैकड़ो लोगों ने बधाई दिया है। नव मनोनीत भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में विधि प्रकोष्ठ का अहम भूमिका रहेगा।सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नीति के साथ कार्य करेंगे। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश कुमार ने कहा कि पार्टी में सबसे अहम भूमिका विधि प्रकोष्ठ का माना जाता है। कटिहार जिले के कटिहार, मनिहारी एवं बारसोई न्यायालय में बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण कार्य कर रहे हैं। सभी अधिवक्ता भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़े हैं। जो अधिवक्ता अब तक नहीं जुड़ पाये हैं। एक अभियान चलाकर सभी अधिवक्ताओं को विधि प्रकोष्ठ से जोड़ा जाएगा। कमलेश कुमार कहते हैं कि जल्द ही विधि प्रकोष्ठ की जिला कमेटी का गठन किया जाएगा।

Previous post महिला समाजसेवी गुड़िया यादव प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से कर रही है भ्रमण
Next post असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से थाना में हुआ गूडां परेड
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial