असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से थाना में हुआ गूडां परेड
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रविवार को कटिहार जिला के सभी थानों में एक साथ गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कुरसेला थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुंडा परेड कराया गया।परेड के दौरान थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में चिन्हित असामाजिक तत्वों के प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर उनकी हाजिरी ली गई। पुलिस ने एक-एक कर उनका सत्यापन किया और उनकी गतिविधियों पर सख्त नजर रखने की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि आसामाजिक तत्वों की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परेड का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करना है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के निर्देश पर एक साथ सभी थानों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया, ताकि अपराधियों एवं सामाजिक तत्व को कड़ा संदेश जा सके।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
