मुख्य पार्षद पर पिस्टल सटाकर धमकी देने का आरोप, इलाके में राजनीतिक तनाव
छः माह पूर्व भी एनडीए नेता प्रकाश मौवार पर गोली मार कर हत्या का असफल प्रयास किया गया था।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी में रविवार को बीजेपी और राजद कार्यकर्ताओं के बीच टकराव का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता गुड्डू यादव ने आरोप लगाया है कि मनिहारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं राजद नेता लाखों यादव ने अपने समर्थकों के साथ उनकी पिटाई की, गाली-गलौज की और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना 21 सितंबर की शाम 5:30 बजे मेही दास कुटी के पास हुई, जब गुड्डू यादव अपनी बाइक से जा रहे थे।शिकायत के आधार पर मनिहारी थाना पुलिस ने केस संख्या 244/25 दर्ज किया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं और जांच की जिम्मेदारी एसआई अजीत कुमार चौधरी को सौंपी गई है।बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि लाखों यादव पहले भी धमकी देते रहे हैं और खुद को अछूत मानते हैं। वहीं राजद नेता ने आरोपों को निराधार बताया है। इस घटना से इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजद नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि छह माह पूर्व भी एनडीए नेता प्रकाश मौआर पर जानलेवा हमला हुआ था। इस ताजा घटना ने स्थानीय राजनीति में वर्चस्व की जंग को और तेज कर दिया है।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
