May 30, 2026

कटिहार रेलमंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीआरएम ने किया वृक्षारोपण

Read Time:2 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बुधवार को वृक्षारोपण किया गया। जिसका शुभारंभ डीआरएम किरेंद्र नाराह द्वारा साहेबपरा स्थित चिल्ड्रंस पार्क में स्वयं वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर डीआरएम किरेंद्र नाराह ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व को भी रेखांकित करना है। यह एक संदेश है कि पर्यावरण की स्वच्छता हम सभी की ज़िम्मेदारी है। स्वच्छता एक आदत है, एक संस्कृति है।जिसे हमें अपनाना होगा। जब हम अपने आस-पास को स्वच्छ रखते हैं,तो हम न केवल एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करते हैं। बल्कि एक स्वच्छ और सुंदर समाज की नींव भी रखते हैं। वही रेल महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नाराह ने कहा किइस पहल का उद्देश्य जैव विविधता को बढ़ाना है। जिसमें हम सबको मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीआरएम किरेंद्र नाराह,एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, रेल महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नाराह,उपाध्यक्ष पूजा सिंह की अलावा सभी रेल अधिकारियों के साथ महिला समिति की टीम एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। जिस दौरान दर्जनों अलग-अलग फल आदि के वृक्ष लगाए गए और रेल में आयोजित वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Previous post कुर्सेला प्रखंड में नया राशन कार्ड व संशोधन हेतु विशेष शिविर का आयोजन
Next post छापेमारी में 40 लीटर देसी महुआ शराब किया बरामद तस्कर फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial