May 30, 2026

अमदाबाद में करीब 19 लाख की दो विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मंगलवार को अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में दो योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर लगभग 19 लाख रुपये की लागत आएगी। पहली योजना के तहत जंगलाटाल पंचायत के बोगलागड़ भवानीपुर महंथ स्थान के सामने 9 लाख 98 हजार 600 रुपये की लागत से छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, दूसरी योजना बैदा पंचायत के वार्ड संख्या एक में पानी टंकी से लेकर महबूब की दुकान तक पीसीसी सड़क का निर्माण है, जिसकी लागत 9 लाख 99 हजार 800 रुपये निर्धारित की गई है।इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और जो योजनाएं शेष हैं उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल वहाब, अब्दुल मन्नान, संतोष, शौहराब उर्फ शेरू, छोटू उर्फ शहाबुद्दीन, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रहमत, मोहम्मद अबरार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post मां के चरणों का यह सान्निध्य प्राप्त करने के लिए निरंतर नियम निष्ठा रहकर उपासना करनी चाहिये मां जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए नवरात्रि में नवमी के दिन माता का पूजन करना चाहिये, मां दुर्गा जी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं
Next post जिला परिषद ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial