May 30, 2026

जिला परिषद ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।

Read Time:1 Minute, 27 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी प्रखंड के उत्तरी भंडारतल पंचायत के वार्ड 12 में एक महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत करीब 15 लाख रुपये की लागत से मुख्तार के घर से आजमपुर शंकर बाँध सड़क तक यह कार्य होगा।जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया नवल किशोर कौशिक, पंचायत समिति सदस्य नूतन देवी, भंडारतल गुरुद्वारा प्रधान अमरजीत सिंह, रतन कुमार, राजेंद्र मंडल, राजेश चौहान, सरपंच राजेश कुमार सिंह, अब्दुल सत्तार, मो. नसीम, पूर्व सरपंच खगेश यादव, जमील, शाहबुद्दीन, मकबूल, शमीम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण कई वर्षों से इस जर्जर सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण से लोगों को से सहूलियत होगी।

Previous post अमदाबाद में करीब 19 लाख की दो विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास
Next post मनोहरपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास,मुखिया और पैक्स अध्यक्ष इसके साक्षी बने
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial